नई दिल्ली: निफ्टी ने गुरुवार को 26,285.95 का नया आंकड़ा छुआ है। यह 80.65 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त है। लगभग 14 महीने बाद निफ्टी ने रिकॉर्ड तेजी हासिल की है। सेंसेक्स भी शुरुआती कारोबार में तेजी से चढ़ा और बाजार खुलने के तुरंत बाद 85,843.82 के स्तर पर पहुंचा।
निफ्टी 50 ने दिन की शुरुआत 26,261.25 पर की, जो 55.95 अंक या 0.21 फीसदी की बढ़त है। बीएसई सेंसेक्स 85,741.13 पर खुला, जो 131.62 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर था। मजबूत शुरुआत की वजह से निफ्टी अपने पुराने रिकॉर्ड के पार निकल गया। निफ्टी ने सितंबर 2024 में छुए गए 26,277.37 के पिछले उच्च स्तर को पार कर लिया। सेंसेक्स भी सितंबर 2024 के अपने रिकॉर्ड 85,978.25 के बिल्कुल करीब पहुंच गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
