नई दिल्ली: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस साल 15 अगस्त से फास्टैग आधारित सालाना पास शुरू करने की घोषणा की है। इस पास की कीमत तीन हजार रुपये होगी। यह पास सिर्फ निजी इस्तेमाल की कारों, जीपों और वैन के लिए होगा।
गडकरी ने बताया कि यह पास एक्टिव होने के बाद एक साल या 200 यात्राओं तक, जो पहले पूरा हो, तब तक मान्य रहेगा। इस पास को एक्टिव करने और इसे रिन्यू करने के लिए जल्द ही ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। गडकरी ने कहा कि इससे देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना रुकावट के यात्रा करना संभव होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया

