नई दिल्ली: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर केंद्रीय गृह मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है। टेस्टिंग की गई और पाया गया कि किसी भी वाहन के इंजन में खराबी नहीं देखी गई वाहनों के प्र*दर्शन पर भी कोई प्रभाव दर्ज नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में 20 फ़ीसद एथेनॉल मिले पेट्रोल को लॉन्च कर मिशन ई20 की शुरुआत की थी। लेकिन तभी से कुछ पेट्रोल वाहन मालिकों ने इसे लेकर चिंता भी जताई थी। सोशल मीडिया में कई दावे किए गए कि इससे इंजन पर खराब असर पड़ सकता है। गाड़ियों में गड़बड़ियां आ सकती है और माइलेज भी कम हो सकता है। लेकिन सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
