Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नीतीश कुमार

बिहार: जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया है कि नीतीश कुमार को आज जेडीयू विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। संजय कुमार झा ने कहा कि आज जेडीयू विधायक दल की बैठक है, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दोपहर तीन बजे एनडीए विधायक दल की बैठक है, वहां उन्हें (नीतीश कुमार को) नेता चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम को राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Nitish Kumar will stake claim to form the government today.

20 नवंबर को गांधी मैदान में 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। संजय कुमार झा ने बताया कि इस समारोह में पीएम मोदी और दूसरे राज्यों के एनडीए के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट को लेकर सवाल किए जाने पर संजय कुमार झा ने कहा कि कल नीतीश कुमार के साथ अन्य लोग भी शपथ लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !