नई दिल्ली: साल 2025 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि इन तीनों अर्थशास्त्रियों को ये पुरस्कार आर्थिक विकास की ‘नई व्याख्या’ करने के लिए दिया जा रहा है। अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के जोएल मोकिर को “तकनीकी विकास के जरिए सतत विकास की जरूरी शर्तों की पहचान” करने के लिए ये पुरस्कार दिए जाने का फैसला किया गया है।
वहीं द लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस फिलिप अघियन और अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के पीटर हॉविट दोनों को “रचनात्मक विनाश के जरिए विकास के सिद्धांत” के लिए ये पुरस्कार दिया जा रहा है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों ने ये दिखाया कि कैसे नई तकनीक विकास को गति दे सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
