Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक कर सकेंगे नामांकन, नाम वापसी 9 नवंबर तक

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी 30 अक्टूबर, 2023 से 6 नवंबर, 2023 तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक उम्मीदवार अधिकतम 4 नामांकन प्रस्तुत कर सकता हैं। नामांकन के दौरान प्रारूप-2 ख, शपथ पत्र में प्रारूप-26, आपराधिक मामले, सम्पत्ति का विवरण, उसके परिवार का विवरण, आय से संबंधित विवरण देना होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान उम्मीदवार अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को रख सकता है। नामांकन प्रस्तुत करने के दौरान उम्मीदवार के साथ उम्मीदवार के समर्थक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसर से अधिकतम 100 मीटर की दूरी तक रह सकते है।

 

Nominations can be made from 30th October to 6th November, withdrawal of nomination till 9th ​​November

 

नामांकन पत्र में क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे:- बिन्दू संख्या तीन के अतिरिक्त अमानत राशि की रसीद, जाति प्रमाण पत्र (लागू हो तो), शपथ प्रतिज्ञान का प्रारूप, प्रारूप क और ख(लागू हो तो), सत्यापित मतदाता सूची, शपथ प्रतिज्ञान का प्रारूप, प्रारूप क और ख (लागू हो तो) सांख्यिकी प्रारूप, फोटो। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं उम्मीदवार 9 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। एसडीएम कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में 3 वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र में अंकित सभी कॉलम भरने आवश्यक हैं। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारी निर्देशित किया है कि कार्यालय की 100 मीटर परिधि में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेड, नामांकन फार्म सहित अन्य आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, हैल्प डेस्क स्थापित करने एवं प्रतिभूति राशि जमा करने हेतु अलग से काउंटर स्थापित के निर्देश दिए ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्थाएं न हों।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !