Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत 50 किलो मावा कराया नष्ट, 100 किलो घी किया सीज

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार त्यौहारी एवं शादियों के सीजन के देखते हुए आमजन को शुद्ध खाद सामग्री बाजार में मिले इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी करके सेंपलिंग लिए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत टीम द्वारा गौतम मिष्ठान भंडार बहरामदा खुर्द में 20 किलो मावा, भगवान दास गुप्ता से 30 किलो मावा जिसमें दुर्गंध आ रही नष्ट करवाया गया।
वहीं गर्ग जनरल स्टोर ब्रुरू बोन घी का सैंपलिंग लिया तथा नकली घी का अंदेशा होने पर लगभग 100 किलो घी को सीज किया गया।

 

Under the war campaign for purity, 50 kg of mawa was destroyed, 100 kg of ghee was seized

 

इसी प्रकार देव मिष्ठान भंडार की पिकअप से खीर मोहन का सैंपलिंग लिया गया और हिदायत दी गई कि आगे से शुद्ध माल ही बेचना है नहीं तो नहीं तो आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से निवेदन किया है कि कहीं पर भी नकली खाद सामग्री का अंदेशा हो तो चिकित्सा विभाग को सूचना देवे जिससे नकली एवं दूषित सामग्री को बेचने से रोका जा सके और आमजन को शुद्ध खाद सामग्री मिल सके। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पुरवइया, बाबूलाल तंगाया सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !