Sunday , 8 March 2026
Breaking News

60 अपात्र लोगों को थमाए नोटिस, अब होगी वसूली की कार्यवाही

सवाई माधोपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जयपुर द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत गिव-अप अभियान चलाया जा रहा है। जिसके के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित सक्षम परिवार अपना नाम स्वेच्छा से 28 फरवरी, 2025 तक हटवा सकते है। खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित सक्षम परिवारों द्वारा निर्धारित समयावधि में स्वेच्छा से अपना नाम नहीं हटवाने पर अपात्र परिवारों से बाजार दर से वसूली करते हुए द*ण्डात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

 

Notice served to 60 ineligible people, now recovery action will be taken in sawai madhopur

 

जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि गिव-अप अभियान के तहत ऐसे व्यक्ति, परिवार जिसमें कोई आयकरदाता हो, परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी, अर्द्धसरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में कर्मचारी, अधिकारी हो, एक लाख से अधिक वार्षिक आय पारिवारिक आय हो, परिवार में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो (ट्रैक्टर आदि जिविकोपार्जन में प्रयुक्त वाहन छोड़कर) उन्हें अपने क्षेत्र में संबंधित उचित मूल्य दुकानों पर सम्पर्क कर नाम हटाने के लिए आवेदन पत्र भरकर देना होगा। नाम हटवाने के लिए आवेदन पर जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानों पर उपलब्ध है।

 

 

[

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा से नाम हटाने के लिए भरे गये फॉर्म को संबंधित सक्षम प्राधिकृत अधिकारी स्तर से नाम हटाये जा सकेंगे एवं उपभोक्ता स्वयं भी ऑनलाईन https://food.rajasthan.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में उक्त अभियान में 3 दिसम्बर से 24 फरवरी, 2025 तक 1075 राशन कार्ड आवेदनों पर 4 हजार 593 सदस्यों को खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटाए गए है। उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से नाम नही हटाने वाले 60 अपात्र लोगो को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही 28 फरवरी, 2025 तक स्वेच्छा से नाम नही हटवाने वाले अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Forest workers injured youth hospital accident Sawai Madhopur News 30 Jan 26

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल युवकों को वनकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय से गुजर रहे टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे 552 पर भौम्याजी की …

Big news from West Central Railway, Kota Division

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर

पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल कोटा से बड़ी खबर     कोटा: पश्चिम मध्य रेलवे, मण्डल …

77th Republic Day celebrated with gaiety, enthusiasm and grandeur in sawai madhopur

हर्षोल्लास, उमंग और भव्य आकर्षण के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सवाई माधोपुर:  राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर रविवार को …

Action against contractors who do not complete the work on time in sawai madhopur

समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों विरूद्ध कार्यवाही, 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

सवाई माधोपुर: जिला जल एवं स्वच्छता समिति जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की …

Minister of State Jawahar Singh Bedham inaugurated the newly constructed prosecution building in Gangapur City

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गंगापुर में नवनिर्मित अभियोजन भवन का किया लोकार्पण

सवाई माधोपुर: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरूवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !