Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निशिकांत दुबे का अब नया बयान, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया मुस्लिम आयुक्त

नई दिल्ली: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी के वक्फ कानून को लेकर एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे। झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुस*पैठियों को वोटर सबसे ज्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया। पैग़ंबर मुहम्मद साहब का इस्लाम भारत में 712 में आया।

Now a new statement by Nishikant Dubey, called former Chief Election Commissioner a Muslim commissioner

इसके पहले तो यह जमीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी आदिवासी, जैन या बौद्ध धर्मावलंबी की थी। मेरे गांव विक्रमशिला को बख्तियार ख़िलजी ने 1189 में जलाया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय ने दुनिया को पहला कुलपति दिया अतिश दीपांकर के तौर पर। इस देश को जोड़ो, इतिहास पढ़ो, तोड़ने से पाकिस्तान बना। अब बंटवारा नहीं होगा।

निशिकांत दुबे ने ये बयान ऐसे समय दिया है जब सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया संजीव खन्ना पर दिए गए उनके बयान पर वि*वाद हो रहा है। इन बयानों को लेकर उन्होंने कोई सफाई अभी तक नहीं दी है। एसवाई कुरैशी ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट किया था कि वक्फ कानून सरकार की एक खुली और दुर्भावनापूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य मुस्लिम समुदाय की जमीनों पर कब्जा करना है। मुझे विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट इसे जरूर संज्ञान में लेगा।

निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर क्या कहा:

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, “देश में धार्मिक यु*द्ध भड़*काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है तो संसद और विधानसभा का कोई मतलब नहीं है, इसे बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश में जितने गृह यु*द्ध हो रहे हैं, उसके जिम्मेदार केवल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना साहब हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !