वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब से यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के दौरान पानी की एक लीटर बोतल की बजाय आधा लीटर यानी 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर की बोतल दी जाएगी।

उत्तर रेलवे ने इस बारे में प्रेस रिलीज भी जारी कर दी है। रेलवे ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है। रेलवे का तर्क है कि “कुछ यात्री पानी पूरा खर्च नहीं करते, इससे पानी की बर्बादी होती है।” जिसे लेकर यह निर्णय लिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया