Monday , 9 March 2026
Breaking News

अब माता-पिता की अनुमति के बिना नहीं बनेगा सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून के लिए नियमों का मसौदा जारी कर दिया। अगस्त 2023 में संसद में इस कानून को मंजूरी मिलने के बाद इसके नियमों को बनाए जाने की उम्मीद की जा रही थी। इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को इन नियमों को जारी कर लोगों से इस पर फीडबैक मांगा है। माईगवर्नमेंट (MyGov) पोर्टल पर इसका फीडबैक मांगा है। इसके लिए 18 फरवरी 2025 की डेडलाइन निर्धारित की गई है।

Now social media accounts will not be created without parents' permission

मसौदा नियमों के अनुसार अब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने के लिए अपने पैरेंट्स की सहमति लेनी होगी। डेटा के लिए जिम्मेदार कंपनियों को यह पता कर लेना होगा कि जो शख़्स खुद को किसी बच्चे का पैरेंट बता रहा है वो खुद वयस्क है या नहीं। इन नियमों को लागू होने पर यूजर को कई अधिकार मिलेंगे, जिसमें अपने डेटा तक पहुंच और उसे समय-समय पर अपडेट करने का अधिकार होगा।

डेटा मालिक डेटा प्रोसेसिंग की सहमति वापस ले सकेंगे और इसे मिटा भी सकेंगे। सभी सहमतियों का रिकॉर्ड मशीन से पढ़े जा सकने वाले फॉर्मेट में होंगे। डिजिटल कंपनी डेटा फिड्यूशरी की वेबसाइट पर शिकायत कर सकेंगे। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर समाधान नहीं होने पर ऊपर शिकायत की जा सकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X …

Iran israle conflict global news update 05 march 26

मिसाइल दागने का दावा, मगर सन्नाटा क्यों? मध्य-पूर्व में रहस्यमयी हालात

ईरान: इसराइली सेना का कहना है कि ईरान ने गुरुवार तड़के उसकी ओर कई मिसाइलें …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !