Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ओडिशा की सीमेंट फैक्ट्री में हा*दसा, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

ओडिशा: ओडिशा के राजगांगपुर स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री के अंदर एक ढांचे के गिरने से कई मजदूर अंदर फं*से हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीमेंट फैक्ट्री के अंदर एक बड़े लोहे के ढांचे के गिरने से मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।घटनास्थल पर पहुंचे सुंदरगढ़ के विधायक राजन एक्का ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मामले की जानकारी दी है। विधायक राजन एक्का ने कहा है कि डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड में आज एक दुर्घटना घटी है।

Odisha cement factory incident news

खबर मिलने के बाद हम सभी मौके पर मौजूद हैं। यह घटना शायद शाम के साढ़े छह बजे के आस-पास की है। उन्होंने कहा कि हम सब यह जानना चाहते हैं कि अंदर क्या हुआ है। फैक्ट्री के अंदर डीआईजी, एसपी और सब कलेक्टर सहित प्रशासन के सभी लोग मौजूद हैं। अगर लोगों को कोई जरूरत है तो हम सभी मदद के लिए बाहर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिनके नाम पर इस फैक्ट्री का लाइसेंस है, जो शिफ्ट इंचार्ज हैं और जो शेफ्टी के इंचार्ज हैं उन्हें कम से कम 72 घंटे के लिए गिर*फ्तार किया जाए।

उनसे पूछताछ भी की जाए। अगर लोगों को कोई भी क्षति पहुंची है तो उन्हें मुआवजा दिया जाए। राजगांगपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक एम. प्रधान ने बताया कि लोहे का बड़ा ढांचा ‘कोल हॉपर’ अचानक नीचे गिर गया। हम अभी घटनास्थल पर हैं। क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन, हमें संदेह है कि कुछ मजदूर मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !