ओडिशा: ओडिशा के बालासोर में एक कॉलेज छात्रा के आ*त्मह*त्या मामले में दो छात्रों को क्राइ*म ब्रांच ने रविवार देर रात गिर*फ्तार किया है। दोनों छात्रों का नाम शुभ्र संबित नायक और ज्योति प्रकाश बिस्वाल है। दोनों के खिलाफ आ*त्मह*त्या करने के लिए उक*साने का आरोप है। ज्योति प्रकाश वही स्टूडेंट हैं जो छात्रा को रेस्क्यू करते हुए खुद ज*ल गए थे। कुछ दिन पहले इलाज के बाद हॉस्पिटल से वह घर लौटे थे। सुभ्र संबित एबीवीपी के प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी हैं।
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विभागाध्यक्ष समीर साहू और कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष को गिर*फ्तार किया था। अब तक मामले में कुल 4 लोगों को गिर*फ्तार किया जा चुका है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती इस छात्रा की मौ*त हो गई थी।
12 जुलाई को कॉलेज कैंपस में छात्रा ने खुद को आ*ग लगाकर आ*त्मह*त्या करने की कोशिश की थी। छात्रा ने यौ*न उ*त्पीड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने से आ*त्मह*त्या की कोशिश की थी। इसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती करवाया गया था। छात्रा ने ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में एक विभागाध्यक्ष पर यौ*न उ*त्पीड़न का आरोप लगाया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
