Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हीटवेव प्रबंधन के लिए राज्य स्तर से सभी जिलों के प्रभारी अधिकारी नियुक्त

 जयपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर प्रदेश में हीटवेव के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर से सभी जिलों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित जिलों में दौरा करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि ये सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में संबंधित प्रभारी सचिव से समन्वय स्थापित कर हीटवेव प्रबंधन को लेकर पाई जाने वाली कमियों का मौके पर ही समाधान कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में हीटवेव प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक चैकलिस्ट भी तैयार की गई है। सिंह ने बताया कि अस्पतालों में हीटवेव से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित बैड, दवाइयों, उपकरणों एवं आईस पैक आदि की उपलब्धता के संबंध में निरीक्षण कर पाई गई कमियों का समाधान करेंगे। साथ ही, चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर, मटके या घड़े, मरीजों के लिए एसी, कूलर एवं पंखें की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

 

 

Officers in-charge of all districts appointed from state level for heatwave management

 

 

 

 

प्रभारी अधिकारी जिलों में लू-तापघात से बचने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु आईईसी सामग्री, आपातकालीन एम्बूलेंस में कोल्ड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा संस्थानों में फायर एनओसी तथा पानी-बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे।

 

 

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि संयुक्त निदेशक डॉ. सम्पत सिंह जोधा को अजमेर एवं केकड़ी, उप निदेशक डॉ. यदुराज को अलवर, खैरथल-तिजारा, डॉ. देवेन्द्र सोनी को बांसवाड़ा, पंकज गौड़ को डूंगरपुर, डॉ. एम.पी. जैन को बारां, डॉ. सुआलाल को बाड़मेर एवं बालोतरा, डॉ. राजेश शर्मा को भरतपुर एवं डीग, डॉ. मुस्ताक खान को भीलवाड़ा-शाहपुरा, डॉ. राहुल हर्ष को बीकानेर एवं डॉ. विजय मित्तल को बूंदी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

 

संयुक्त निदेशक डॉ. रामबाबू जायसवाल को चित्तौडगढ़, डॉ. सांवरमल स्वामी को चूरू, डॉ. अनमोल खण्डेवाल को दौसा, डॉ. एम.एल. सालोदिया को धौलपुर, डॉ. देवेन्द्र चौधरी को हनुमानगढ़, डॉ. रघुराज सिंह को जयपुर प्रथम एवं दूदू, डॉ. ओ.पी.शर्मा को जयपुर द्वितीय, डॉ. प्रदीप चौधरी को जालोर व सांचोर, डॉ. एम. पी. सिंह को झालावाड़, डॉ. एस.एन. धौलपुरिया को झुंझुनूं, डॉ. अभिनव अग्रवाल को करौली, डॉ. विरेन्द्र मीना को कोटा, डॉ. दुर्गेश राय को नागौर, डॉ. तरूण चौधरी को राजसमंद, डॉ. गिरिश द्विवेदी को सवाई माधोपुर, डॉ. महेश सचदेवा को सीकर, डॉ. कमलेश चौधरी को सिरोही का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

 

इसी प्रकार डॉ. रोमेल सिंह को श्रीगंगानगर व अनूपगढ़, डॉ. राकेश गोचर को पाली, डॉ. देवेश्वर देव को टोंक, डॉ. इन्द्रजीत सिंह को उदयपुर व सलूम्बर, डॉ. प्रकाश शर्मा को प्रतापगढ़, डॉ. अमित चौधरी को जैसलमेर, डॉ. विजयलक्ष्मी को ब्यावर, डॉ. मनीषा चौधरी को डीडवाना-कुचामन, डॉ. रोहित मीना को गंगापुर सिटी, डॉ. पुरूषोत्तम सोनी को जोधपुर ग्रामीण व जोधपुर, डॉ. नरोत्तम शर्मा को कोटपूतली-बहरोड़, डॉ. अजय चौधरी को नीमकाथाना एवं डॉ. राजेश झांदू को फलौदी का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !