नई दिल्ली: पहलगाम ह*मले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तना*व बढ़ गया है। वहीं भारत के गृह मंत्रालय ने देश में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है। इस पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने कहा कि अगर सरकार मॉक ड्रिल करना चाहती है, तो ठीक है। लेकिन मॉक ड्रिल क्या होता है? कल पूरा ब्लैकआउट हो जाएगा। सायरन बजते हैं, वो बजेंगे। यातायात रुक जाएगा। ये हमने 1971 में देखा है।
उन्होंने कहा कि उस समय कम्युनिकेशन का कोई साधन नहीं था, लेकिन अभी है और लोगों को बताया जा सकता है कि क्या करना है। संजय राउत ने कहा कि यु*द्ध तो होता है, लेकिन यु*द्ध के बाद जो परिस्थिति पैदा होती है…वो बहुत गंभीर होती है। उसके लिए भी सभी दलों को अभी से साथ लेकर चर्चा करनी होगी।
उन्होंने सवाल किया है कि क्या मोदी जी की ये तैयारी है? अगर सच में यु*द्ध करना है, तो सबको साथ लेना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा है कि विशेष सत्र बुलाइए, हमारी ये मांग पहले से रही है, बातचीत करिए। देश संकट में है, यु*द्ध की स्थिति में है, तो हम आपके साथ हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
