सवाई माधोपुर: इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विभिन्न कोर्स डिप्लोमा व सर्टिफिकेट के लिए फ्रेश एवं रि-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इग्नू मे लगभग 300 कार्यक्रम छात्र/छात्राओं के लिए उपलब्ध है। जिनमें विद्यार्थियों के लिए प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा में डिप्लोमा प्रोग्राम भी इस अध्ययन केन्द्र पर संचालित है।
इग्नू द्वारा एस.सी. तथा एसटी वर्ग के छात्र/छात्राओं को स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। तथा इस वर्ग के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ भी दिया जायेगा। राजस्थान सरकार की बालिका दूरस्थ शिक्षा के तहत सभी वर्गो की किसी भी आयु की महिला एवं छात्रा को किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने पर फीस राशि के पुनर्भरण का लाभ मिलेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
