Thursday , 22 October 2026
Breaking News

एनवायरनमेंट कंजर्वेशन विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय ई-कार्यशाला का हुआ आयोजन  

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “एनवायरनमेंट कंजर्वेशन”  विषय पर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को ऑनलाइन राष्ट्रीय ई-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ संरक्षक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर गोपाल सिंह, संयोजक डॉ. रामलाल बैरवा एवं डॉ. पांचाली शर्मा एवं कार्यशाला प्रभारी डॉ. प्रेम सोनवाल  द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ।

 

 

प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह ने अपने स्वागत भाषण में  बताया कि पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हालांकि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है। पर्यावरण प्रदूषण के चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. रामलाल बैरवा एवं डॉ. पांचाली शर्मा ने मुख्य वक्ता भारत के प्रमुख पर्यावरणविद् प्रो. टी.आई. खान, पूर्व निदेशक-इंदिरा गांधी सेन्टरफॉर ह्यूमन इकोलोजी ,एनवायरनमेंटल एंड पॉप्युलेशन स्टडीज़ (HEEPS), राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर का परिचय दिया। कार्यशाला के समन्वयक एवं आयोजन सचिव डॉ. प्रेम सोनवाल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण से जुड़े मुद्दे जैसे ग्रीन हाउस के प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक प्रदूषण आदि मुद्दों पर जागरूक करना है।

 

Online National E-Workshop organized on the topic of Environment Conservation in sawai madhopur

 

मुख्य वक्ता एवं पर्यावरणविद् प्रो. टी.आई.खान ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “सोल्यूशंस टु प्लास्टिक पोल्लूशन“ के अनुसार प्लास्टिक प्रदूषण कम करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने भाषण में प्लास्टिक प्रदूषण की  व्याख्या की, इसके दुष्परिणाम, जल, जमीन में, महासागर में प्लास्टिक प्रदूषण, विभिन्न प्रकार की बीमारियों का बढ़ना, प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उपाय ,प्लास्टिक ईटिंग बैक्टीरिया, प्लास्टिक रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल के बारे में बताया एवं प्लास्टिक के अन्य वेकल्पिक साधनों के इस्तेमाल पर जोर दिया। जिनमें पेपर बैग, stainless-steel स्ट्रा आदि का इस्तेमाल करना बताया। उन्होंने बताया कि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े का थैला रखें, पौधरोपण करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, प्लास्टिक का यूज करें ,सिंगल यूज प्लास्टिक से बचें ,स्टील का लंच बॉक्स एवं बोतल का इस्तेमाल करें, कचरा कंपोस्ट करें एवं प्लास्टिक प्रोडक्ट कम खरीद।

 

 

कार्यशाला के इंटररेक्शन सत्र में जयपुर से डॉ. अमर नाथ अग्रवाल एवं  बूंदी से डॉ. विकास कुमार शर्मा की जिज्ञासा पर मुख्य वक्ता ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यशाला को सफल बनाने में योगदान आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यशाला का लाइव आयोजन गूगलमीट के द्वारा किया गया। कार्यशाला में भारत के विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, असम, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश ,आंध्रप्रदेश एवं मलेशिया से  लगभग 700 प्रतिभागियों ने गूगलमीट द्वारा भाग लिया। कार्यशाला के अंत मे कार्यशाला के प्रभारी डॉ प्रेम सोनवाल कार्यशाला में जुड़े रहे सहभागियों का कार्यशाला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !