Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा आज 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संग्रहालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएफो, सामाजिक वानिकी, सवाई माधोपुर, श्रवण कुमार रेड्डी, विशिष्ट अतिथि एसीएफ रणथंभौर टाइगर रिजर्व वन विभाग सवाई माधोपुर मानस सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षता स्पेशल पब्लिक प्रासीक्यूटर पॉक्सो सवाई माधोपुर अनिल कुमार जैन ने की।

 

Rajiv Gandhi Regional Natural Science Museum celebrated World Environment Day 2023

 

अतिथियों ने अपने – अपने वक्तव्य रखें और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनमोल बातें बताईं। मुख्य अतिथि डीएफो श्रवण कुमार रेड्डी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने स्वागत उद्बोधन किया। मुख्य अतिथि रेड्डी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी को उठानी चाहिए और खास कर युवा विद्यार्थियों को । इस मौके पर सीनियर टीचर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर जुगराज बैरवा ने समारोह में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर संग्रहालय की ओर से प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में संग्रहालय में आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं पोस्टर मेकिंग, निबंध-लेखन, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग कम्पटीशन आदि के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। संग्रहालय द्वारा आयोजित किये गए पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग कम्पटीशन एवं दस दिवसीय ग्रीष्म कालीन कार्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा प्रकृति के प्रति रचनात्मक दृश्टिकोण को दर्शाने हेतु एक प्रदर्शिनी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में संग्रहालय की वैज्ञानिक सुष्मिता नामाता ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !