Saturday , 5 September 2026
Breaking News

20 से 29 अगस्त तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

जयपुर: फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते अटेली, काठूवास और कुण्ड स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस कारण 20 अगस्त से 29 अगस्त तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान फुलेरा-रेवाड़ी, रेवाड़ी-मदार और भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस को कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

 

Operations of many trains affected from 20 to 29 August in jaipur

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 20 से 29 अगस्त के बीच कुल छह ट्रेनें रद्द और एक ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा 1 अगस्त से 29 अगस्त तक पहले से ही फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस, रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है और दिल्ली-जैसलमेर, जैसलमेर-दिल्ली, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस व गोंडा-दौराई जैसी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

 

 

इन ट्रेनों को 20 से 29 अगस्त तक किया रद्द:

रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस (19618) – 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस (19617) – 20, 22, 23, 25, 26 और 28 अगस्त को रद्द

भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस (14705) – 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

ढेहर का बालाजी-भिवानी एक्सप्रेस (14706) – 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस (19621) – 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस (19620) – 20 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

इन ट्रेनों को किया आंशिक रद्द:

मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस (19617) – 21, 24, 27 और 29 अगस्त को मदार से चलेगी लेकिन फुलेरा से आगे रद्द रहेगी।

पहले से रद्द और मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (1 अगस्त से 29 अगस्त तक)

फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस (19619) – 1 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस (19622) – 1 अगस्त से 29 अगस्त तक रद्द

चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस (22452) – 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24 और 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी

दिल्ली-जैसलमेर (14087) – 1 अगस्त से 29 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी

जैसलमेर-दिल्ली (14088) – 1 अगस्त से 29 अगस्त तक परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर चलेगी

गोंडा-दौराई (19604) – 26 अगस्त को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !