नई दिल्ली: समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आज सोमवार को विपक्षी सांसद ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक वि*रोध मार्च निकालेंगे। यह मार्च लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाला जाएगा। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए समय मांगा है। साथ ही एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करेंगे।
यह बैठक बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और कथित ‘चुनावी धां*धली’ के खिलाफ विपक्षी दलों के एकजुट होने की कोशिश के बीच हो रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ राज्यों में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए थे। रविवार को कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी किया। इस नोटिस में उनसे उस दावे के सबूत मांगे गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक महिला ने दो बार वोट डाले हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
