नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों ने संसद के मॉनसून सत्र की रणनीति को लेकर शनिवार शाम ऑनलाइन बैठक की है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता और राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया है कि 24 दल इसमें शामिल हुए। है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि बैठक में देश से जुड़े उन विषयों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन्हें हम संसद सत्र के दौरान उठाएंगे।
सभी की सहमति के साथ इस बैठक में मुख्य रूप से आठ मुद्दे सामने आए हैं। पहलगाम ह*मला, ऑपरेशन सिंदूर, यु*द्धविराम और ट्रेड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोटबंदी, विदेश नीति का विषय, परिसीमन, देश में दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक वर्गों पर अ*त्याचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला हुआ है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई नेता शामिल हुए। संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
