जेल से बाहर आकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला कार बोले- ‘हमारा देश तानाशाही से गुजर रहा है, हमें देश को बचाना है। केजरीवाल ने कहा की ‘इस देश को बचाने के लिए और तानाशाही खत्म करने के लिए मैं पूरे देश में दौरा करूंगा।

मोदी जी ने देश के सबसे बड़े चोरों को भाजपा में शामिल किया हुआ है और विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा की हज़ारों सालों से इस देश पर तानाशाहों ने कब्जा करने की कोशिश की है, लेकिन सब को उखाड़ फेंक दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री मोदी भी तानाशाही पर उतर आए है और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया