Sunday , 6 September 2026
Breaking News

हमारी लाडो नवाचार बनता जा रहा है जिले में एक बढ़ा अभियान

विद्यालयों में पहुंचकर अधिकारियों ने किया बेटियों से संवाद, बढ़ाया हौंसला

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियों को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार “हमारी लाडो” अब एक बड़ा अभियान बनता जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में आज शनिवार को कम से कम दो विद्यालयों में नवाचार के तहत बेटियों से संवाद कर उनके साथ जानकारियां साझा करने सहित बेटियों में स्वालंबन के गुण पैदा करने का कार्य किया जा रहा है।

 

शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हमारी लाडो कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों के साथ संवाद किया तथा बेटियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर में “हमारी लाडो” के तहत बालिकाओं से अनिल जैन विशिष्ट लोक अभियोजक पॉक्सो न्यायालय, डॉ. हीनू मीणा एवं डॉ. अमृत मीणा ने संवाद किया। अनिल जैन ने बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए विभिन्न सजा के प्रावधानों को समझाया गया एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।

 

उन्होंने कानून एवं सरकार द्वारा बालकों को दिए जा रहे संरक्षण की जानकारी दी। डॉक्टर हीनू मीणा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। प्रधानचार्य रविन्द्र चर्वदा ने भी विचार रखे।

 

Our Lado innovation is becoming an increased campaign in sawai madhopur

 

इसी प्रकार राउमावि सुकार में उपखंड अधिकारी रतन लाल योगी ने बालिकाओं से संवाद किया तथा कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत करों। उन्होंने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी। चौथ का बरवाड़ा के विद्यालय सहायक निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बडाया ने बालिकाओं को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में अवसर तथा उद्यानिकी के बारे में समझाया। उन्होंने बेटियों को कृषि एवं उद्यान से संबंधित बारीकियां समझाई।

 

 

इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा, मीना बडौदा, पिपलाई, बामनवास, श्यामपुरा सहित अन्य विद्यालयों में हमारी लाडो के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अधिकारियों को हमारी लाडो नवाचार के तहत बेटियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए भी प्रेरित किया।

 

 

कार्यक्रम की सहायक नोडल अधिकारी एवं एडीईओ मंजू जैन के संयोजकत्व में विद्यालयों में हमारी लाडो अभियान के तहत अन्य कई गतिविधियों का आयोजन भी हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !