Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले में मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गूंजे गांधी के प्रिय भजन, बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर जिला मुख्यालय के गुलाब बाग स्थित गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, महात्मा गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन सहित अधिकारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया तथा उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा सहित अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा गांधीजी के प्रिय भजन एवं रामधुनी प्रस्तुत की गई। साथ ही समभाव को प्रदर्शित करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना सभा की गई। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी के आदर्शों को आज के युग में पहले से अधिक प्रासंगिक बताते हुए इनको आत्मसात करने की बात कही।

 

Father of the Nation Mahatma Gandhi's birth anniversary celebrated in the sawai madhopur

 

उन्होंने बापू के आदर्शाे को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री के चित्र पट पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वैष्णव जन तो तैने कहिए पीर पराई जाणे रे, तू ही राम है, तू रहीम है, नमो अरि हंताणम सहित बापू के अन्य प्रिय भजन गाये गये।

 

 

गाइड प्रशिक्षक मीना शर्मा, दिव्या, रविन्द्र चर्वदा, जुगराज बैरवा, परमेश्वर खंगार, कमलेश शर्मा, रूपनारायण गुर्जर सहित अन्य स्काउट गाइड शिक्षकों ने सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत की। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गांधी विचार संस्कार परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका शिवानी जांगिड को पुरस्कार के रूप में जिला कलेक्टर ने इस कार्यक्रम में स्कूटी एवं निशा परिडवाल को साइकिल प्रदान की ।

 

 

राष्ट्रगान के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर गांधी पार्क विकास समिति के सदस्य एवं नागरिक भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !