बिहार: राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा है कि बाहरी लोग बिहार को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि बाहरी लोग बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। ये लोग बिहार को कब्जाना चाहते है। हम बिहार के लोगों से अपील करते है कि इस बार नया बिहार बनाने का सुनहरा मौका है।
उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो बिहार का पीछे जाना तय है। इन्हें बिहार का भला करना होता तो 12 साल से डबल इंजन की सरकार है और 20 साल से यहाँ शासन में हैं। बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच कई नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है और कई बयानों पर विवाद भी हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
