नई दिल्ली: पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को 26 लोगों की ह*त्या कर दी गई। इसमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी मौ*त हो गई थी। करनाल में ब्लड डोनेशन करने पहुंची लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं। हम शांति चाहते हैं और केवल शांति। बेशक, हम न्याय चाहते हैं, जिन्होंने गलत किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
इस मौके पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भी देश की सेवा का रास्ता चुनेंगी। भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और ह*मले से चार दिन पहले 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन हुआ था। वह पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर गए थे।हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नरवाल ने दो साल पहले ही नौसेना में नौकरी शुरू की थी। वो बीटेक करने के बाद भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।