नई दिल्ली: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का नाम “स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट” रखा गया है। इस समझौते के तहत अगर इन दोनों देशों में से किसी भी देश पर ह*मला होता है, तो उसे दोनों देशों पर ह*मला माना जाएगा। दोनों देशों के बीच यह समझौता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब यात्रा के दौरान हुआ है।
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रियाद के अल-यमामा पैलेस में शहबाज शरीफ का स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इसहाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दोनों देशों के बीच लगभग 80 साल पुराने रिश्ते हैं, जो भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और रणनीतिक सहयोग पर आधारित हैं। विदेश मंत्री केअनुसार समझौते का मकसद रक्षा सहयोग को बढ़ाना और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
