मुंबई: हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का मुंबई में निधन हो गया। वो 68 साल के थे। 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण की दमदार भूमिका से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। फिल्म और टीवी कलाकारों की संस्था सिनटा के अध्यक्ष अमित बहल ने बीबीसी हिन्दी से फोन पर उनकी मौ*त की पुष्टि की है।
संस्था की ओर से उनकी मौ*त पर शोक जताया गया। पंकज धीर पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, मगर मौ*त की वजह पर फिलहाल किसी ने बात नहीं की है। पंकज धीर का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान गृह में शाम 4:30 बजे किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
