Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पटना हाई कोर्ट ने पीएम मोदी और उनकी मां का एआई वीडियो हटाने का दिया आदेश

नई दिल्ली: पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को बिहार कांग्रेस के उस एआई वीडियो को हटाने का आदेश दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को दिखाया गया है। लाइव लॉ के अनुसार हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया कि अगर यह वीडियो अब भी प्रसारित हो रहा है तो उसे तुरंत रोका जाए। कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों जैसे केएस पुट्टास्वामी, एनएएलएसए फाउंडेशन, सुब्रहमण्यम स्वामी आदि में यह माना गया है कि निजता और गरिमा का अधिकार व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हिस्सा है।

Patna High Court orders removal of AI video of PM Modi and his mother

बेंच ने आदेश में कहा कि किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए प्रतिवादी मेटा प्लेटफ़ॉर्म्स, गूगल इंडिया (यूट्यूब) और एक्स इंडिया को निर्देश दिया जाता है कि आगे के आदेश तक इस वीडियो क्लिप को प्रसारित न करें। पटना हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस पीबी बजंतरी और जस्टिस आलोक कुमार सिन्हा की बेंच ने यह आदेश उस जनहित याचिका के तहत दिया है, जिसमें वीडियो हटाने की मांग की गई थी।

दरअसल, बीते दिनों बिहार कांग्रेस ने एआई से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका मां हीराबेन मोदी को दिखाया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !