Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

बामनवास थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 साल से फरार चल रहे मफरुरी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी लखन उर्फ रामलखन मीणा को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार, एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं तेजकुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 साल से फरार चल रहे स्थाई मफरुरी वारंटी लखन उर्फ रामलखन पुत्र रंगा उर्फ रंगलाल निवासी नीमोदा थाना सपोटरा जिला करौली को गंगापुर सिटी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

Permanent warranty absconding for 12 years arrested in gang rape case

 

बामनवास थाना पुलिस ने आरोपी लखन उर्फ रामलखन पुत्र रंगा उर्फ रंरंगलाल निवासी नीमोदा जिला करौली की भरसक प्रयासों के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर वर्ष 2018 में न्यायालय से आरोपी का स्थाई मफरूरी वारंट जारी करवाया। वारंटी लखन मीना घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और वारंटी ने दुबई, कुवैत व दक्षिण भारत में फरारी काटी। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम कई सालों से प्रयास कर रही थी।

 

लेकिन वारंटी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण अपनी जगह लगातार बदलता रहा एवं दो बार विदेश चला गया। गठित विशेष टीम द्वारा आसुचना तंत्र, तकनीकी सहायता एवं अथक सार्थक प्रयासों से वारंटी लखन उर्फ रामलखन को आज मंगलवार 1 नवंबर 2022 को गंगापुर सिटी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में  थानाधिकारी बृजेश कुमार, हैड कांस्टेबल रामवीर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र जाखड़ एवं कांस्टेबल दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !