दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। इस हा*दसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौ*त हो गई है। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी गांव में हुआ है। एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे। वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस पिकअप का एक्सीडेंट हुआ है उसमें 20 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौ*त दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में द*म तोड़ा है। मृ*तकों में पूर्वी (3), दक्ष (12), शीला (35), प्रियंका (25), अंशु (26), सीमा (25),और सौरभ (35) हैं। 4 मृ*तकों की पहचान नहीं हुई है। हा*दसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), रीता (30), नैतिक (6), प्रियंका (19), नीलेश कुमारी (22), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य है।
दौसा पुलिस अधीक्षक सागर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मनोहरपुर के पास हुए इस हा*दसे में लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मा*र दी। यह हा*दसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस हा*दसे में 10 लोगों की मौत मौके पर हुई, जबकि एक महिला की मौ*त एसएमएस अस्पताल पहुंचने के बाद हुई है। बाकी अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
