Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर – शिवपुरी पर्यटन सर्किट विकसित करने के लिए बनाया प्लान

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। अब शिवपुरी के माधव पार्क एवं कूनो नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को भी रणभम्भौर की ओर मोड़ने के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पिछले दिनों शिवपुरी जाकर वहॉं के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वन्य जीव और पर्यटन के विशेषज्ञों और टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटर्स से मुलाकात कर इस कार्य योजना पर प्रारम्भिक चर्चा की। अब दोनों कलेक्टर सम्बंधित राज्य सरकारों से इस बाबत चर्चा करेंगे। राज्य सरकारें सहमत हुई तो केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय को सवाई माधोपुर-शिवपुरी पर्यटन सर्किट विकसित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Plan made to develop Sawai Madhopur - Shivpuri tourism circuit

कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि यह पर्यटन सर्किट बन गया तो दोनों जिलों की अर्थव्यवस्था को बहुत बूस्ट मिलेगा। यह दोनों जिलों के लिये विन-विन सिचुएशन होगी। शिवपुरी आने वाले 50 प्रतिशत और रणथम्भौर आने वाले 50 प्रतिशत भी पर्यटक दोनों स्थानों की विजिट करें तो पर्यटन को बहुत बूम मिलेगा। कलेक्टर ने जब शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को प्रस्ताव दिया कि वे शिवपुरी से एक प्रतिनिधिमंडल लेकर सवाई माधोपुर आएं, वन और वन्य जीव की संपदा और पर्यटक स्थलों को निहारे, इससे उन्हें शिवपुरी में पर्यटक स्थलों को विकसित करने में सुविधा होगी तो शिवुपरी कलेक्टर ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया। वे इस विजिट के दौरान सवाई माधोपुर के टूर एंड ट्रेवल ऑपरेटरों से भी चर्चा करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !