Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शुरू किया ‘‘हमारी लाडो’’ नवाचार

कोविड-19 की पहली डोज लगा चुके प्रत्येक व्यक्ति निर्धारित अन्तराल पर दूसरी डोज लगवा लें, तभी हम कोरोना से लडी जा रही जंग जीत पाएंगे। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किसन ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में आमजन से यह अपील की। कलेक्टर ने ‘‘हमारी लाडो’’ नवाचार को जिले की बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए इसे आत्मसम्मान व आत्मविश्वाश बढ़ाने, झिझक दूर करने तथा कॅरियर की दृष्टि से उपयोगी बताया। बेटियों की शिक्षा, खेदकूद, पर्सनल्टी डवलपमेंट के लिये इस नवाचार में बेटियों को सरकारी कार्यालयों की विजिट करवाकर विभिन्न योजनाओं की क्रियांवयन और निगरानी प्रक्रिया, कार्यालय कार्य प्रणाली की जानकारी दी जाती है। बेटियां भविष्य में उस सम्बंधित विभाग में अधिकारी बनना चाहती हैं तो कॅरियर के बारे में सलाह दी जाती है। मानटाउन क्लब और स्टेडियम में बेटियों के खेलने के लिये समय आरक्षित किया गया है, उन्हें रणथम्भौर टाइगर पार्क की सफारी कारवाई जाती है। कलेक्टर ने बताया कि जनवरी, 2020 में जहां जिले में शिशु लिंगानुपात 901 था, यह बढ़कर अब 963 हो गया है। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिये पीएससी वाइज समीक्षा कर कम डिलेवरी वाले चिकित्सा संस्थान प्रभारियों को नोटिस दिये गये हैं, चिकित्सक को मुख्यालय न छोड़ने के लिये पाबंद किया गया है।

Hamari Laado innovation to increase confidence in daughters

कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकथाम के लिये जिले में किये जा रहे विशेष प्रयास के लिये पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि जिले में चैक पोस्टों की संख्या 14 से बढ़ाकर 27 कर दी गई है, चैक पोस्टों की निरन्तर समीक्षा कर पता लगाया जा रहा है कि कहीं वैकल्पिक रास्तों से तो बजरी का अवैध परिवहन नहीं हो रहा है, ऐसा पाये जाने पर चैक पोस्ट चेंज कर दी जाती है। कलेक्टर ने जिले में अच्छे मानसून और कोरोनामुक्त होने पर सभी जिलावासियों को बधाई दी तथा पिकनिक स्पॉट भ्रमण से बचने की सलाह दी। कोरोना संक्रमण रोकथाम के साथ ही सेल्फी लेते समय फिसल कर नदी, नाले, झरने में बहने आदि दुर्घटनाओं से बचाव में भी यह सलाह लाभकारी है। इस सम्बंध में आदेश जारी कर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, बेरिकेडिंग भी की गई है। कलेक्टर ने बताया कि कुषालीपुरा दर्रा में बाढ़ जैसे हालात रोकने के लिये पीडब्ल्यूडी को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिये गये हैं। 2 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से कलेक्ट्रेट का कायाकल्प किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावी बताया तथा अपराध रोकथाम के लिये पुलिस को समय पर सूचना देने की आमजन से अपील की। इस अवसर पर एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक ऋचा चतुर्वेदी, एसई पीएचईडी सीताराम मीना, सहायक निदेशक जन संपर्क ब्रजेश सामरिया, पीआरओ सुरेश चंद्र गुप्ता, सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !