नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर को उनके ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ पर श्रद्धांजलि दी है। बाबासाहेब आंबेडकर का 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया था। उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी हमारे राष्ट्रीय मार्गदर्शन का आधार है। उन्होंने पीढ़ियों को मानव गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा दी है।
विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए उनके आदर्श हमारे रास्ते को रोशन करते रहें। वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि उनकी समानता, न्याय और मानवीय गरिमा को सुरक्षित रखने की कालजयी विरासत संविधान की रक्षा करने के मेरे संकल्प को और मजबूत करती है और एक ज्यादा समावेशी भारत बनाने के हमारे सामूहिक संघर्ष को प्रेरित करती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
