Sunday , 7 June 2026
Breaking News

टोंड ग्रामवासियों ने सरकारी विद्यालय विकास के लिए बढ़ाया कदम

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में संचालित नवाचार “भविष्य की उड़ान” की प्रेरणा से टोंड गांव के ग्रामवासियों ने सामूहिक जन सहयोग के आधार पर सरकारी विद्यालय के भौतिक विकास हेतु सराहनीय पहल की है। ग्रामवासियों ने 51 हजार की राशि एकत्रित कर विद्यालय विकास में अपना सहयोग प्रदान किया है। यह राशि विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री मीणा द्वारा एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना हेतु सुपुर्द की गई।

 

Tond villagers took steps to develop government schools in sawai madhopur

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जनसहयोग से प्राप्त 40 प्रतिशत राशि के अनुपात में राज्य सरकार 60 प्रतिशत अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराती है। ‘भविष्य की उड़ान’ नवाचार प्रभारी हेमराज मीना ने बताया कि ग्रामवासियों द्वारा दिए गए 51 हजार के सहयोग से विद्यालय को राज्य सरकार से 76 हजार 5 सौ  की अतिरिक्त सहायता प्राप्त होगी।

 

 

इस प्रकार विद्यालय विकास हेतु कुल 1 लाख 27 हजार की राशि स्वीकृत होगी। इस धनराशि का उपयोग विद्यालय में कक्षा कक्ष मरम्मत तथा अन्य भौतिक विकास कार्यों में किया जाएगा। इस दौरान कालूराम बैरवा, एडी समसा, ग्रामवासी मनोज कुमार, नरसी लाल, किशन लाल तथा भरतलाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !