नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीजेपी के संगठनात्मक चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने नितिन नबीन को चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपा। नितिन नबीन के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी ने उन्हें बधाई दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री, 25 साल से लगातार हेड ऑफ दि गवर्मेंट रहे हैं, लेकिन यह सब अपनी जगह पर है। इन सभी से बड़ी चीज मेरे जीवन में है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा कि जब पार्टी के विषयों पर आती है तब मैं कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं।
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है जब भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. ऐसे महान पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आपने जिम्मेदारी संभाली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
