बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है। खास बात यह है कि इसमें उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने पहले से कहीं अधिक प्रचंड बहुमत देकर हमारी सरकार बनाई। हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बीजेपी को पहले से कहीं ज्यादा सीटें दीं।
मध्य प्रदेश में भी बीजेपी कई सालों से सरकार चला रही है। यही हमने गुजरात और उत्तराखंड में देखा है। उन्होंने दावा किया है कि एनडीए यानी सुशासन, एनडीए यानी जनता की सेवा, एनडीए यानी विकास की गारंटी। आपका ये उत्साह देखकर मैं ये कह सकता हूं कि इस बार बिहार में भी नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए जीत के आपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद अक्टूबर 2005 में बिहार जंगलराज से मुक्त हुआ था। बिहार में उस समय आरजेडी की सरकार चल रही थी, जिसे हटाकर बीजेपी के समर्थन से नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
