बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इनमें बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी)-पुणे वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं।
इसके बाद वह आरवी रोड (रगीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा मेट्रो स्टेशन के बीच नम्मा मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेंगलुरु में हुई ‘वोट अधिकार रैली’ के दो दिन बाद हो रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
