Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम मोदी बड़े फेरबदल की तैयारी में, आज हो सकता है कैबिनेट का विस्तार 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल का आखिरी बार पुनर्गठन कर सकते हैं और इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों के कुछ नेताओं को जगह दिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आज दोपहर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। जबकि 6 से अधिक मंत्रियों को सरकार से हटा कर पार्टी के संगठन में भेजे जाने की चल रही बात, सूत्रों के अनुसार अनेक मंत्रियों ने तो अपने मंत्रालय के कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है। वे मंत्रिमंडल में पुनर्गठन में अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहले राजधानी से बाहर जाने का कार्यक्रम था। जिसे शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए रद्द कर दिया गया है। भाजपा ने बीती 4 जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले थे, इनमें तेलंगाना में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई थीं। मोदी कैबिनेट में इनको जगह मोदी कैबिनेट के नए चेहरों में पश्चिम चंपारण से तीन बार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के भी शामिल होने की चर्चा है।

 

PM Modi is preparing for a major reshuffle, cabinet expansion may happen today

 

संभावना है उन्हें पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन दोनों के अलावा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद को केंद्रीय कैबिनेट में फिर से जगह मिल सकती है। मोदी मंत्रिमंडल में चिराग पासवान नया चेहरा हो सकते हैं।

 

एनडीए की बैठक

 

एनडीए में कुछ नए दलों के शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। भाजपा ने 18 जुलाई को दिल्ली में NDA की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, लोजपा के चिराग पासवान और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात भी की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !