प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को 84वें ऑल इंडिया प्रीजाइडिंग ऑफिसर कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने सदन की गरिमा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संसद और राज्य विधानसभाओं के नियमों को तोड़ने वाले सदस्यों का कथित तौर पर बचाव करने के लिए कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि “पहले यदि सदन के किसी सदस्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता था, तो सभी लोग उससे दूरी बना लेते थे, लेकिन आज हम देखते हैं कि अदालत की ओर से दोषी ठहराए गए भ्रष्ट लोगों को भी सार्वजनिक रूप से महिमामंडित किया जाता है। यह कार्यपालिका का अपमान है। यह न्यायपालिका का अपमान है। यह भारत के महान संविधान का भी अपमान है।”
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया