चीन: चीन के तियानजिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले साल रूस के कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई थी।
उन्होंने बैठक में कहा कि हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली है। सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल बना है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू की जा रही हैं। हमारे देशों के बीच सहयोग से 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हुए हैं. हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 अगस्त 2025) को तियानजिन पहुंचे। 2018 के बाद पीएम मोदी का यह पहला चीन दौरा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
