उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सोमवार, 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन करेंगे। इस दौरान एनडीए के कई नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इससे पहले पीएम मोदी सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे और करीब 10 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके बाद करीब पौने ग्यारह बजे नामांकन से पहले एनडीए नेताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद पीएम मोदी 11:40 बजे नामांकन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड के लिए रवाना होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया