नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर नामीबिया पहुंचे हैं, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की संसद को भी संबोधित किया है। नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया जाना दोनों देशों की जनता के बीच दोस्ती का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। यह हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया के पौधे वेल्विचिया मिराबिलिस का जिक्र करते हुए कहा कि नामीबिया के मजबूत और सुंदर पौधों की तरह, हमारी दोस्ती भी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। आपकी राष्ट्रीय वनस्पति वेल्विचिया मिराबिलिस की तरह, यह मित्रता भी समय के साथ और मजबूत होती चली गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
