नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार सबसे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। वह 16 साल और 286 दिनों तक लगातार इस पद पर थे। इंदिरा गांधी 4077 दिनों तक प्रधानमंत्री रही थीं, जबकि पीएम मोदी 4078 दिनों से इस पद पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वे सबसे लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी 2014 से अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
