Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सऊदी अरब के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार सऊदी अरब जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवासीय दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। अपने सऊदी अरब के दौरे को लेकर प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए रवाना हो रहा हूं।

 

PM Narendra Modi leaves for Saudi Arabia

 

 

जहां मैं अलग-अलग बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं और पिछले दस सालों में ये रिश्ते और भी मजबूत हुए हैं। मैं रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं। इसके साथ ही, मैं वहां रहने वाले भारतीय लोगों से भी मिलूंगा।

 

 

 

 

पीएम मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर रियाद जा रहे हैं। इससे पहले सितंबर 2023 में भारत में आयोजित जी-20 समिट में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली आए थे। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार सऊदी अरब जा रहे हैं। इससे पहले 2016 और 2019 में वह सऊदी अरब गए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !