नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे है। पीएम मोदी दो देशों- जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और टैरिफ नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में त*नाव पैदा हो गया है। जापान पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि भारत और जापान अपने विकास सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान मैं प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य नेताओं से मिलने को उत्सुक हूं। इससे मौजूदा साझेदारी को और गहरा करने और नए सहयोग के रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा। यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी दी थी कि वह जापान के बाद चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे। यहां पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेताओं से मिलेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
