अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद शुक्रवार को अहमदाबाद में उस जगह गए, जहां गुरुवार को एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दुर्घटना स्थल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की है। अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
लंदन जाने के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही यह विमान एक रिहायशी इलाके में गिर गया था। एयर इंडिया ने इसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों के मा*रे जाने की पुष्टि की है। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। इस घटना में भारतीय मूल के एक ब्रिटिश यात्री जिंदा बच निकलने में कामयाब रहे। इस हा*दसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौ*त हो गई।
घटना के बाद अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगभग सारे यात्रियों के श*वों को निकालने का काम पूरा हो चुका है। सवा लाख लीटर ईंधन होने के कारण तापमान इतना अधिक था कि किसी को बचाए जाने की कोई संभावना नहीं थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
