Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम मोदी पहुंचे उदयपुर, चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ के दर्शन करेंगे, सात दिन में दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर पहुंच गए हैं। वे आज चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। 7 दिन में मोदी का राजस्थान में यह दूसरा दौरा है। यहां वे 7 हजार करोड़ रुपए की 9 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। पीएम की सुरक्षा को लेकर मंदिर से लेकर सभा स्थल तक रिहर्सल की गई। एक अस्थाई रूप से हेलीपेड बनाया गया। हेलीपेड से सभा स्थल तक मोदी ओपन जीप में जाएंगे।

 

साढ़े चार साल बाद चित्तौड़गढ़ आ रहे पीएम

यह दूरी लगभग ढाई किलोमीटर की है। इससे पहले पीएम गत 21 अप्रैल 2019 को चित्तौड़गढ़ आए थे। आज हो रही सभा में माना जा रहा है कि पूरे मेवाड़ से लगभग 2200 बसें और 7000 दूसरी गाड़ियों से लोग सोमवार को मंडफिया पहुंचेंगे। इस सभा में करीब 20000 महिलाओं के भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। चित्तौड़गढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में वे पूरी व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

 

PM Narendra Modi reached Udaipur

 

मेवाड़ का सियासी गणित मेवाड़ यानी उदयपुर संभाग

इसमें 6 जिले बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, उदयपुर और प्रतापगढ़ शामिल है। मेवाड़-वागड़ संभाग में कुल 28 विधानसभा सीटें हैं। जहां पर बीजेपी का दबदबा है। 2018 के चुनाव में 28 में से 15 सीटों पर भाजपा काे जीत मिली थी, जबकि 10 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर अन्य जीते थे। पीएम मोदी रैली के जरिए मेवाड़ के गढ़ को और मजबूत करेंगे।

 

मेवाड़ में जिसकी पार्टी, वही राजस्थान की सत्ता पर

‘जिसने मेवाड़ को जीत लिया, उसने राजस्थान जीत लिया’ राजनीति में राजस्थान को लेकर ये कहावत काफी मशहूर है। शायद यही कारण है कि मेवाड़ में कांग्रेस से लेकर भाजपा तक, सभी सियासी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मेवाड़ के पुराने चुनावी परिणाम को देखें तो पाएंगे कि साल 2018 के रिजल्ट के अलावा पिछले सभी चुनावों में वही पार्टी सत्ता में है, जिसने इस संभाग में जीत हासिल की हो। साल 2003 में परिसीमन से पहले 25 सीटों में से भाजपा को 18 और कांग्रेस को 5 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा सत्ता में आई थी। साल 2008 में इस संभाग से कांग्रेस ने 19 और भाजपा ने 7 सीटें जीती थीं, इस बार राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई थी। साल 2013 में 28 में से भाजपा ने 25 सीटें अपने नाम की थी, जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थी। उस वक्त राजस्थान में भी भाजपा की ही सरकार सत्ता में आई थी। साल 2018 में पहली बार ऐसा हुआ, जब भाजपा को 15 सीटें मिली और कांग्रेस को 10 सीटें, फिर भी राज्य में सरकार कांग्रेस बनी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !