Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया कप के भारत-पाकिस्तान फाइनल की तुलना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से की और कहा कि ‘नतीजा वही रहा, भारत जीता’। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही, भारत की जीत। हमारे खिलाड़ियों को बधाई। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है कि शानदार जीत, हमारे खिलाड़ियों की जबरदस्त ऊर्जा ने एक बार फिर विरो*धियों को ध्वस्त कर दिया।

PM narendra Modi reaction on India's victory against Pakistan

उन्होंने कहा कि भारत की जीत निश्चित है चाहे मैदान कोई भी हो। भारत ने पहलगाम ह*मले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था। फाइनल में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी मदद से भारत ने एशिया कप का नौवां खिताब अपने नाम किया।

पाकिस्तान की ओर से जीत के लिए मिले 147 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 53 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 33 रन का योगदान दिया। इससे पहले कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को 19.1 ओवर में 146 रन पर ही रोक दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !