नई दिल्ली: गजा को लेकर नए शांति समझौते के लिए बनाई गई योजना का भारत ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि बाकी देश भी इसका समर्थन करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम एक्स पर लिखा है हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गजा संघर्ष को खत्म करने की व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह योजना फलस्तीनी और इसराइली लोगों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए भी लंबे समय तक चलने वाली और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक कारगर रास्ता प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष खत्म कर शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वो गजा में शांति की नई योजना पर राजी हो गए हैं।
उन्होंने हमास से इस योजना को स्वीकार करने को कहा है। इस प्लान में गजा में फौरन सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत हमास को 72 घंटे के अंदर 20 जीवित इसराइली बं*धकों को रिहा करना है और उन करीब 20 बं*धकों के श*वों को वापस करना है, जिनके बारे में माना जाता है कि उनकी मौ*त हो चुकी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
